फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes and chances of rain in northern parts of Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, उत्तरी भागों में बारिश के आसार; अब 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Sun, 12 Jan 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Jan 2025 10:30 AM IST
सार

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका सरगुजा संभाग ही रहा है। संभाग के बलरामपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। उत्तरी भागों में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Weather changes and chances of rain in northern parts of Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी है। इसके साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा सुबह के समय आउटर इलाकों में घना कोहरा छाए हुए रहते हैं। इस बीच अब मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी भागों में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंड इलाका सरगुजा संभाग ही रहा है। संभाग के बलरामपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है, जिससे इन इलाकों में ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। अलाव ही एक सहारा बना हुआ है। साथ ही आज रविवार को सरगुजा संभाग के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकती है। साथ ही 12 और 13 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही यहां के जिलों में  13 और 14 जनवरी को मध्यम से घने कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। हालांकि उत्तर भागों में बारिश होने से नमी का असर बिलासपुर और रायगढ़ संभाग के कई जिलों में पड़ सकता है। इन इलाकों में ठंड बरकरार रह सकती है। हालांकि अभी इन क्षेत्रों में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 


मौसम विभाग ने प्रदेश में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आगामी दिनों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की बादल छाए रहे, जिसके बाद मौसम साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed