{"_id":"6a1917f5b85e0305420660c0","slug":"weather-changes-amid-nautapa-relief-from-heat-effect-of-storm-and-rain-in-chhattisgarh-alert-issued-in-many-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतपा के बीच बदला मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतपा के बीच बदला मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी
Fri, 29 May 2026 10:07 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 May 2026 10:07 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिला है। अंबिकापुर और सूरजपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद और अन्य जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कुछ इलाकों में लू का असर बना रहा। अब बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम बदल रहा है, जिससे अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।