{"_id":"67625c7050c4f36a5a092fc9","slug":"weather-change-in-chhattisgarh-some-relief-from-cold-chances-of-rain-in-bastar-division-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से मिली थोड़ी राहत, बस्तर संभाग में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से मिली थोड़ी राहत, बस्तर संभाग में बारिश के आसार
Wed, 18 Dec 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:54 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है। इस बीच अब मौसम में बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है। इस बीच अब मौसम में बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए थे। इसके बाद धूप निकली है। सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ गई। इसके वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में आज से 22 दिसंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के बस्तर और मध्य जिलों में तापमान में वृद्धी हुई है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग यानी सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहर जारी है।