Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather change in Chhattisgarh, mercury started rising, feeling of heat during the day

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, चढ़ने लगा पारा, दिन में गर्मी का अहसास, जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 23 Jan 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Jan 2025 10:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Weather change in Chhattisgarh, mercury started rising, feeling of heat during the day
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड कम होने लगी है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


बीते दिनों की तुलना में आज से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लगभग ठंड भी कम लगने लगी है। इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ है। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। पारा बढ़ने से ठंड कम होगी। दिन का पारा बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी कुछ दिनों का मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed