फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather becomes pleasant: Raipur including state Rain, hailstorm with thunder and lightning

मौसम हुआ सुहावना: रायपुर में हो रही हल्की मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़

Tue, 19 Mar 2024 03:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/गोरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/गोरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 Mar 2024 03:18 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में बीते दो दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दो दिनों से बारिश के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। बारिश के चलते पोंड़ी से बिलासपुर हाईवे बंद हो गया है।

विज्ञापन
Weather becomes pleasant: Raipur including state Rain, hailstorm with thunder and lightning
सुहावना हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में बीते दो दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दो दिनों से बारिश के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। बारिश के चलते पोंड़ी से बिलासपुर हाईवे बंद हो गया है। दरअसल, इस हाईवे सड़क का पंडरिया के पास निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में मिट्टी का उपयोग हुआ है। सोमवार देर रात को बारिश होने से यह कीचड़ में बदल गया, जिसके कारण दोनों ओर से वाहनों का आना जाना बंद हो गया। बाइक सवार आना-जाना कर रहे है, लेकिन कीचड़ होने के कारण स्लीप होकर गिर रहे है। आज मंगलवार को इस रूट की सभी यात्री बस दूसरे क्षेत्र से आना-जाना कर रहीं है। बड़े वाहन रूके हुए है। मौके पर क्षेत्र के पंडरिया व पांडातराई की पुलिस मौजूद है। उनके द्वारा यातायात के सुधार को लेकर काम किया जा रहा है। अगर आज बारिश नहीं हुई तो दोपहर तीन बजे से यह हाईवे फिर से प्रारंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन


फसल पर भी पड़ा प्रभार 
इस बारिश व ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर फसल पर हुआ है। वर्तमान में गन्ना की कटाई जारी है। इस बीच बारिश होने से गन्ने के खेत गिला हो गया है। इसके चलते कटाई प्रभावित है। इसी प्रकार चना अब पूरी तरह से खराब हो गया है। क्योंकि, बीते माह फरवरी में हुए बारिश व ओलावृष्टि से 70 प्रतिशत का नुकसान हुआ था। गेहूं फसल भी पककर तैयार है, इस बीच बारिश से किसानों को दिक्कत हो रहीं है। उद्यानिकी के सभी फसल को नुकसान हो रहा है। हालांकि, जिन किसानों ने पीएम फसल बीमा लिए हुए वे अपना शिकायत दर्ज करा चुके है। जल्द ही ऐसे किसानों के खेत में जाकर बीमा कंपनी के अधिकारी, राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारी सर्वे करेंगे। बीते माह फरवरी में बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित 20 हजार किसानों ने शिकायत दर्ज कराया था।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में मौसम सुहावना हो गया है। रायपुर समेत प्रदेश में हल्की माध्यम बारिश हो रही है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि हो रही है। इससे लोगों को बढ़ते गर्मी से राहत मिली है। बढ़ती तेज धूप और गर्मी के बीच मौसम सुहावना हुआ है। लोगों को गर्मी से रहत मिली है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से ओडिशा होते हुए उतरी तटीय आंधप्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। एक द्रोणिका वायु का असातत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर  पश्चिमी विदर्भ और और आसपास के क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए इसके औसत समुद्र तल से 0.9 किमी बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन 
प्रदेश में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य में लगातार नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ठंडी हवाएं भी चल रही है। रात के तापमान में भी कमी है। रात के समय नमी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।  

तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, आगमी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसके साथ ही अंधड़ और ओलावृष्टि की व्यापक गतिविधियां होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आगमी दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके सब अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।  

जीपीएम में बीते तीन दिनों से मौसम खराब
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आज तीसरे दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जहां अचानक छाए हुए बदल झमाझम बरसने लगी। वहीं कल हुए ओलावृष्टि के चलते काफी किसानों की फसलों के साथ सब्जियों के फसलों का काफी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिक ने मौसम में बदलाव की वजह द्रोणिका के प्रभाव को बताया है। 


बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई
दरअसल पिछले तीन दिनों से जीपीएम जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा, जहां पर पिछले दो दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज फिर मौसम बदला और आसमानों में छाए हुए बादल बारिश बनकर झमाझम बरसने लगे। कल  जो ओलावृष्टि हुई उससे किसानों की खड़ी फसल जिसमें डोरी, चार चिरोंजी, चना, गेहूं, महुआ, आम, के साथ सब्जियों की खेती करने वालो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी खड़ी फसल ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गई है। मौसम वैज्ञानिक पेंड्रारोड आर के वैश्य ने जानकारी दी है कि द्रोणिका के प्रभाव के चलते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कल (बुधवार) के बाद मौसम साफ होने की संभावना है साथ ही कल भी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। उसके बाद मौसम में क्लॉडी रहेगा, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले में सबसे ज्यादा नुकसान पेण्ड्रा और मरवाही ब्लॉक के किसानों को हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed