{"_id":"67a3212402d0710e48044fd6","slug":"violation-of-bird-flu-control-instructions-in-raigarh-fine-of-rs-65-thousand-imposed-on-eight-hotels-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रायगढ़ में बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों का उल्लंघन, आठ होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना, दी गई हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रायगढ़ में बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों का उल्लंघन, आठ होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना, दी गई हिदायत
Wed, 05 Feb 2025 01:58 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। वहीं बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों का उल्लंघन करने पर आठ होटलों पर 65 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ शहर में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर निगम कि ओर से आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित कुल 8 होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि जांच दल ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान इन होटलों में पोल्ट्री पदार्थ पकाते हुए पाया गया, जिसे तुरंत बंद कराया गया। साथ ही सभी होटल प्रबंधनों को बर्ड फ्लू से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
इसके अलावा चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के संक्रमण वायरल टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने 'इंफेक्टेड जोन' में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को सर्दी-बुखार जैसी कोई भी समस्या होने पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी है।
नगर निगम की टीम ने पोल्ट्री बाजारों की लगातार जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी होटल या विक्रेता प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें। बर्ड फ्लू नियंत्रण प्रोटोकॉल के तहत स्वास्थ्य विभाग संक्रमित क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य निगरानी कर रहा है और आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क रहें, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और वायरल बुखार की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।