{"_id":"6422bcd9afdf95df6f02d445","slug":"villagers-demand-to-open-liquor-shop-in-chhattisgarh-balod-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में शराब दुकान खोलने की मांग: कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में शराब दुकान खोलने की मांग: कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें
Tue, 28 Mar 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Mar 2023 03:39 PM IST
सार
सरपंच लीलाराम डरसेना ने बताया कि, हम अवैध शराब को लगाम लगाने हर संभव प्रयास कर चुके हैं। निराशा ही हाथ लगी है। हम चाहते हैं कि गांव में शराब दुकान खोली जाए, ताकि अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सके।
विज्ञापन
शराब दुकान खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक ओर शराबबंदी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सरकार और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। ऐसे में बालोद जिले की ग्राम पंचायत करही बदर के ग्रामीण शराब दुकान खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गए। उन्होंने शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक रही है। इसे रोकने जुर्माना भी लगाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे बेहतर है कि बंद हो चुकी पुरानी शराब भट्टी को फिर से खोल दिया जाए।
विज्ञापन
पहले संचालित थी शराब दुकान
करीब 7 से 8 साल पहले गांव में शराब दुकान थी। उस समय अवैध शराब की बिक्री लगभग ना के बराबर थी। सरपंच ने बताया कि आज गांव पूरी तरह अवैध शराब के कब्जे में हैं। लाख कोशिशों के बावजूद भी हम सब इस पर लगाम नहीं लगा पाए हैं। सरपंच का कहना है कि पहले जहां पर शराब दुकान संचालित होती थी, उसी जगह पर फिर से खोल दी जाए। अवैध शराब के चलते गांव में अशांति हो रही है। पहले 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान भी किया गया, पुलिस कार्रवाई भी होती है, पर फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप तहसील की भी मांग
ग्रामीणों ने इस पत्र के माध्यम से उप तहसील की भी मांग की है। संजरी बालोद विधानसभा क्षेत्र में ग्राम करही बदल बीज का प्रमुख गांव है। यहां पर लगभग 15 से 20 गांव आश्रित रहते हैं। यहां पर एक बड़ा मवेशी बाजार और एक बड़ा सब्जी बाजार लगता है। मवेशी बाजार से तो बस्तर के लोग भी निर्भर रहते हैं। पूरे प्रदेश भर में यहां से मवेशियों की खरीदी बिक्री होती है।
अवैध अतिक्रमण भी तोड़ने रखी बात
ग्राम के प्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव में अवैध अतिक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ रहा है। इसको तोड़ने और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए भी डिप्टी कलेक्टर के पास मांग को रखा गया है ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।