फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   vehicle promoting promo divide of Shanti Hero Honda Deluxe Company went out of control and overturned In Korba

Korba: शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड का प्रचार कर रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, छह लोग घायल

Mon, 17 Mar 2025 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

कोरबा जिले में शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड प्रचार करने आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
vehicle promoting promo divide of Shanti Hero Honda Deluxe Company went out of control and overturned In Korba
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकनीपाली मुख्य मार्ग पर शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड प्रचार करने आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। राहगीरों की मदद से सभी को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चारपहिया वाहन में शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड प्रचार करने राजनांदगांव से कोरबा टीम आई हुई है, जहां उरगा क्षेत्र में प्रचार करने के बाद वापस कोरबा की तरफ आ रही थी। इस दौरान चिकनीपाली मुख्य मार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार पुरुष समेत दो महिला वाहन पर सवार थे। घायल सभी राजनांदगांव निवासी अनिल यादव, वीरेंद्र प्रताप और गुलशन कुमार को गंभीर चोट आई है। घायल अनिल यादव ने बताया कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण यह घटना सामने आई है, जहां इस हादसे के बाद वह खुद बेहोश हो गया था। वहीं, बाकी सब खून से लहूलुहान थे। उसे भी समझ नहीं आ रहा था कि एक्सीडेंट कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि सभी राजनांदगांव से कोरबा हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए कोरबा आए हुए थे। कंपनी के द्वारा इन्हें काम दिया गया है, जहां शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हैं इसी के लिए उरगा इलाके में गए हुए थे। फिलहाल सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed