फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   used to pass money by changing ATM cards, 3 interstate thugs arrested in Raipur

Raipur: देशभर में घूम-घूमकर एटीएम कार्ड बदलकर पार करते थे रुपए, 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 08:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराध के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तो अपराधियों ने सारी हदें ही पार ही कर दी हैं। शातिर अपराधी देशभर में घूम-घूमकर लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे।

विज्ञापन
used to pass money by changing ATM cards, 3 interstate thugs arrested in Raipur
3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराध के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तो अपराधियों ने सारी हदें ही पार ही कर दी हैं। शातिर अपराधी देशभर में घूम-घूमकर लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे। रायपुर पुलिस ने इस गिरोह के लाखों की ठगी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है। ये बिहार के नवादा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


ठग थाना कबीर नगर और खमतराई के क्षेत्र स्थित एटीएम बूथ में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी के चंगुल में लोग आसानी से फंस जाते थे । गिरोह के लोग एटीएम में मदद करने के नाम पर खड़ा रहते थे। जैसे ही मदद के लिए कोई कहता तो तुरंत सामने आ जाते थे और प्रार्थियों का एटीएम पिन देखकर बदल देते थे।
विज्ञापन


 शिकार चुनकर जाते थे एटीएम 
आरोपी अधिकांश बुजुर्गों और महिलाओं को ही निशाना बनाते थे। आरोपी ऐसे लोगों फंसाते थे, जिन्हें अच्छे ढंग से एटीएम चलाना नहीं आता था। ऐसे लोग आसानी से ठग के झांसे में फंस जाते थे। आरोपी शहर के बाहर और बिना गार्ड के एटीएम बूथ में घूसते थे और अंदर उपस्थित लोगों को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों में ठगी
सभी आरोपी नवादा बिहार के निवासी हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में रहते थे। तीनों आरोपी देशभर के कई राज्यों जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी घूम-घूमकर इसी तरह से ठगी को अंजाम देते थे। 

कार समेत 10 लाख जब्त
आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के कुल 31 एटीएम कार्ड, नगदी 27 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। 


तीनों आरोपीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नवादा बिहार निवासी रजनीश कुमार, आयुष कुमार, विपिन कुमार को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 79/2023 धारा 420, 34 और थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 325/2023 धारा 420, 34 का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed