फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   uproar over death of female patient in private hospital in rajnandgaon

'जीवन रेखा' में खत्म हुआ जीवन: अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजन बोले- डॉक्टर देखने ही नहीं पहुंचे

Sun, 23 Apr 2023 05:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Apr 2023 05:10 PM IST
सार

हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देने के बाद मामला शांत कराया गया। वहीं ही परिजनों ने अस्पताल पर कार्रवाई की की मांग प्रशासन से की है। महिला की मौत से परिजनों में काफी आक्रोश है। 
 

विज्ञापन
uproar over death of female patient in private hospital in rajnandgaon
अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि मरीज देर रात तक आईसीयू में भर्ती था, लेकिन डॉक्टर उसे देखने के लिए ही नहीं पहुंचे। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। अस्पताल में करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। फिलहाल परिजनों को समझाकर पुलिस ने शांत कराया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, महामाया चौक स्थित जीवन रेखा अस्पताल में दो दिन पहले गौरी नगर क्षेत्र के महादेव नगर निवासी सुमिका मानकर (28) को भर्ती कराया गया था। उन्हें लकवा हो गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुमिका की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि देर रात तक चिकित्सक देखने तक नहीं पहुंचे थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed