फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   uproar during prayer meeting in chhattisgarh dhamtari

प्रार्थना सभा में हंगामा: धमतरी के एक मकान में किया गया था आयोजन, ग्रामीणों का आरोप- माहौल खराब कर रहे

Sun, 09 Apr 2023 05:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

ग्रामीणो की मांग है कि पिछले कई महीनों से उस घर में प्रार्थना सभा की जा रही है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर प्रार्थना सभा को बंद किया जाए। वहीं सभा में आई महिलाओं का कहना है कि वह स्वेच्छा से आई थीं। किसी ने जबरदस्ती नहीं की। 
 

विज्ञापन
uproar during prayer meeting in chhattisgarh dhamtari
प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक मकान में हो रही प्रार्थना सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का माहौल खराब किया जा रहा है। वहीं सभा में पहुंची महिलाओं का कहना था कि वह अपनी मर्जी से आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है। कोई शिकायत अभी नहीं मिली है। अगर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुजगहन के एक घर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जहां बाहर के लोग भी पहुंचे हुए थे। जब ग्रामीणो को इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग घर के सामाने एकत्रित हो गए और प्रार्थना सभा के विरोध में हंगामा करने लगे। सूचना ही पुलिस को लगी तो वह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभा में आए लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला और उनके घरों को भेजा गया। 
विज्ञापन




ग्रामीणो की मांग है कि पिछले कई महीनों से उस घर में प्रार्थना सभा की जा रही है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने पहले भी मकान मालिक को समझाइश दी थी, लेकिन इसके बावजूद प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर प्रार्थना सभा को बंद किया जाए। वहीं सभा में आई महिलाओं का कहना है कि वह स्वेच्छा से आई थीं। किसी ने जबरदस्ती नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed