फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister Subhash Sarkar said that new education policy will help in making aatm nirbhar of india

छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति

Thu, 21 Apr 2022 01:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बिलासपुर
पीटीआई, बिलासपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 01:04 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भविष्य में शिक्षा को मजबूत करना है। यह नीति हमारे बच्चों और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तैयार करेगी। 

विज्ञापन
Union Minister Subhash Sarkar said that new education policy will help in making aatm nirbhar of india
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार - फोटो : Twitter/Drsubhassarkar

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने बुधवार को कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी और साथ ही 21वीं सदी के भारत के निर्माण में मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भविष्य में शिक्षा को मजबूत करना है। साथ ही कहा कि एनईपी के लाभों को देखा जाएगा। हम इसे और अधिक बारीकी से समझ रहे हैं और इसे जमीन पर लागू कर रहे हैं। यह नीति हमारे बच्चों और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तैयार करेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने एनईपी के कार्यान्वयन के लिए बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही संस्थान ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है और कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा है दीक्षांत समारोह के अवसर पर 141 छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि 81 छात्रों को पीएचडी डिग्री से सम्मानित किया गया। 


गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार के साथ विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार चक्रवाल भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed