{"_id":"6aa3f2c4f222c8319200c317","slug":"union-minister-shivraj-singh-gifts-3-65-lakh-concrete-houses-to-chhattisgarh-acceptance-letter-to-cm-sai-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने छत्तीसगढ़ को दी 3.65 लाख पक्के मकानों की सौगात,सीएम साय को सौंपा स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने छत्तीसगढ़ को दी 3.65 लाख पक्के मकानों की सौगात,सीएम साय को सौंपा स्वीकृति पत्र
Fri, 11 Sep 2026 05:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:53 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 3.65 लाख से अधिक पक्के मकानों को मंजूरी दी है। रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री साय को स्वीकृति पत्र सौंपा। उन्होंने प्रदेश में रोजाना करीब 1,600 मकानों के निर्माण की जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने सीएम साय को सौंपा स्वीकृति पत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 3.65 लाख से अधिक पक्के मकानों की स्वीकृति दी है। शुक्रवार को रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इन मकानों की स्वीकृति का पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 1,600 मकानों का निर्माण पूरा हो रहा है। साथ ही उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- 'कका' और कांग्रेस ने मिलकर राज्य को तबाह कर दिया था, लेकिन अब प्रदेश फिर से तरक्की की राह पर लौट आया है।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने राज्य में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने और किसानों की सहूलियत बढ़ाने के उद्देश्य से 'खेत से सड़क योजना' के तहत करीब 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है।
कांग्रेस की राजनीति…"हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे"
कर्नाटक में वंदे मातरम् को लेकर उपजे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। कांग्रेस का यह कदम संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस "हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे" की तर्ज पर राजनीति कर रही है। इसके अतिरिक्त, ब्रिक्स सम्मेलन पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि ब्रिक्स में दुनिया की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देश शामिल हैं। जब वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, तो कांग्रेस को सवाल उठाने के बजाय देश की उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के विचारों और मोदी के 25 साल
चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ना सीखा है और भारत अब विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। नरेंद्र मोदी को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आगे बढ़ाने वाला बताते हुए उन्होंने कहा. आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।