फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister Shivraj chouhan said- Chhattisgarh will become a bowl of rice, vegetables and fruit

CG: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- धान, सब्जी और फलों का कटोरा बनेगा छत्तीसगढ़, किसान सम्मेलन का किया शुभारंभ

Sat, 11 Jan 2025 02:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Jan 2025 02:43 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
Union Minister Shivraj chouhan said- Chhattisgarh will become a bowl of rice, vegetables and fruit
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण और प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान के लिए 203 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed