फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister of State Vishweshwar Tudu two day visit to Bastar Stayed and took meetings of core committee

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: केंद्रीय राज्यमंत्री टूडू ने जगदलपुर में की कोर कमेटी की बैठक, दिए आवश्वक निर्देश

Sun, 24 Sep 2023 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू दो दिनी बस्तर प्रवास पर पहुंचे और सिलसिलेवार जिला व तीनों विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठकें लीं। विश्वेश्वर टुडू रविवार को लौट गये। 

विज्ञापन
Union Minister of State Vishweshwar Tudu two day visit to Bastar Stayed and took meetings of core committee
केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बस्तर को भेदने रणनीतिक रुप से बड़ी तैयारियां कर रही है। जिसके लिये केंद्रीय मंत्रियों का लगातार बस्तर प्रवास हो रहा है। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू दो दिनी बस्तर प्रवास पर पहुंचे और सिलसिलेवार जिला व तीनों विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठकें लीं। विश्वेश्वर टुडू रविवार को लौट गये। 

विज्ञापन


शनिवार की शाम नियमित विमान से जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू ने भाजपा जिला कार्यालय में पहले जिला कोर कमेटी की बैठक ली, उसके बाद देर शाम तक चित्रकोट विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेकर विचार मंथन किया। रविवार की सुबह जिला कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा व बस्तर विधानसभा कोर कमेटी की निरंतर बैठकें हुईं, जिसमें विश्वेश्वर टूडू ने चुनावी रणनीति बनाने पदाधिकारियों से रायशुमारी की और विधानसभा चुनाव में संपूर्ण ताकत से मैदान में उतरने व बस्तर में सभी सीटों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कहा। केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू ने जाने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed