फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister amit Shah visit in Korba Chhattisgarh today

Korba: कोरबा शहर में आने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो होगी काफी परेशानी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह का दौरा आज

Fri, 06 Jan 2023 04:48 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे टीपीनगर स्थित जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। सर्वमंगला माता का दर्शन करेंगे। उनके प्रवास को देखते हुए सभा में आने वाले लोंगो की सुविधाओं के लिए  यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन
Union Home Minister amit Shah visit in Korba Chhattisgarh today
अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे टीपीनगर स्थित जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। सर्वमंगला माता का दर्शन करेंगे। उनके प्रवास को देखते हुए सभा में आने वाले लोंगो की सुविधाओं के लिए  यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन

 
पार्किंग व्यवस्था 

  • कुसमुंडा दीपिका व उरगा की ओर से आम सभा मे आने वाले लोग पार्किंग क्रमांक 4 जश्न रिसोर्ट के बगल में एवं पार्किंग क्रमांक 5 सोनालिया स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। 
  • विज्ञापन
  • दरी कटघोरा की ओर से आमसभा में आने वाले लोग सीएसईबी चौक से बुधवारी होते हुए पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 07 सर्कस मैदान  में वाहन पार्क करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • करतला रजगामार मानिकपुर बालको एवं रामपुर क्षेत्र से आने  वाले लोग भी पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार सर्कस ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 08 घंटाघर मैदान और पार्किंग क्रमांक 09  एसईसीएल हेलीपेड मैदान में वाहन पार्क करेंगे। 
  • पार्किंग क्रमांक 01 सतनाम भवन और पार्किंग क्रमांक 2 गुरुद्वारा भवन को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है। वीआईपी पार्किंग के लिए पास वितरित किया गया है। उक्त पार्किंग तक वाहन लाने किये  पुलिस द्वारा जारी किया गया पास दिखाना अनिवार्य होगा।


प्रतिबंधित मार्ग 
सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड से  इंदिरागांधी स्टेडियम से होते हुए राताखार बाईपास से होकर सर्वमंगला मंदिर तक वीआईपी के मूवमेंट होने के कारण उक्त मार्ग आम यातायात के लिए प्रतिबंधित होगा।

1 घंटा पहले रुकेगा आवागमन
गृह मंत्री के रूट (सीएसईबी हेलीपेड से बायपास इंदिरा स्टेडियम-राताखार बायपास होते हुए सर्वमंगला मंदिर तक) पर वीआईपी आगमन के एक घंटा पूर्व  आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 



डायवरसन मार्ग

  1. दीपिका कुसमुंडा की ओर से सर्वमंगला रोड का इस्तेमाल कर कोरबा पहुंचने वाले वाहन डायवर्सन  मार्ग बांकीमोंगरा- एनटीपीसी -दरी-ध्यानचंद चौक होते हुए कोरबा पहुंच सकते हैं।  इसी तरह कनकी तरदा की ओर से नहर रोड का इस्तेमाल कर सर्वांमंगला कोरबा पहुचने वाले वाहन उरगा की ओर से कोरबा पहुंच सकते हैं।


भारी वाहन प्रतिबंधित
वीआईपीपी कार्यक्रम की वजह से     कुसमुंडा -दीपिका-उरगा-दरी-बालको मानिकपुर की ओर से कोरबा शहर को क्रॉस कर अपने गंतव्य को जाने वाले वाहनों का शहर में एंट्री प्रतिबंधित  किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed