फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unemployed gathered more than permission police lathicharged in raipur

नौकरी मांगी,तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: कपड़े भी उतरवाए, अनुमति से ज्यादा जुटे बेरोजगार तो पुलिस ने किया 'लाठीचार्ज'

Sun, 09 Apr 2023 10:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

कला संकाय डीएड बीएड कल्याण संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन किया। नौकरी की मांग लेकर धरना दे रहे बेरोजगार युवकों की रैली निकालने के दौरान पुलिस से झूमाझटकी और बहसबाजी होने पर पुलिस ने अपना रौद्र रुप दिखाया। 

विज्ञापन
Unemployed gathered more than permission police lathicharged in raipur
लाठी डंडे से पिटाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कला संकाय डीएड बीएड कल्याण संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन किया। नौकरी की मांग लेकर धरना दे रहे बेरोजगार युवकों  की रैली निकालने के दौरान पुलिस से झूमाझटकी और बहसबाजी होने पर पुलिस ने अपना रौद्र  रुप दिखाया और बेरोजगार युवकों को पुलिस ने लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज कर दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इससे युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थाने लाकर कुछ लड़कों के कपड़े भी उतरवाए गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इतना ही नहीं  एक युवक का कपड़ा भी उतरवाया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि अनुमित से ज्यादा लोगों की भीड़ बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जमा हो गई थी। इस पर पुलिस ने युवकों समझाइश दी पर वे नहीं माने। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में लाठी डंडे से खदेड़ा गया। पुलिस का कहना है कि बी.एड/डी.एड. संघ ने बूढ़ातालाब धरना स्थल में 80 की संख्या में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने जिन शर्तो में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी, उन शर्तो का उल्लंघन करते हुए बी.एड/डी.एड. संघ के प्रदर्शनकारियों ने करीब 1 हजार प्रदर्शनकारियों को एकत्रित किया था, जबकि रायपुर की आम जनता की माँग पर बड़ी संख्या के प्रदर्शनों के लिए नया रायपुर धरना स्थल तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक धरना खत्म कर वापस जाने की समझाइश दी गई, लेकिन उनकी ओर से बिना अनुमति रैली निकालने की कोशिश की गई। इस पर इन्डोर स्टेडियम के सामने रोका गया। मौके पर उपस्थित एस.डी.एम. और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर संघ के एक समूह ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने बाद उन्हें वापस जाने कहा गया तो उनमें से कुछ व्यक्ति पुलिस बल के साथ झूमाझटकी करने लगे। इससे  पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। कपड़े फट गये एवं नेम प्लेट टूट गये। 

यह भी पढ़ें:  Raipur: 'भत्ता नहीं भर्ती चाहिए'; बेरोजगार युवक बोले- नौकरी देने की बजाय 2500 का लॉलीपॉप पकड़ा रही भूपेश सरकार

पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शकारी शराब पी रखे थे वह लोग पुलिस के साथ झूमा-झपटी करने लगे जिस पर पुलिस ने उनका मुलाहिजा कराया। नियम विरूद्ध प्रदर्शन और रैली निकालने पर उनके अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 



लाठीचार्ज नहीं किया, हल्का बल प्रयोग किया गया
मामले में रायपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि  डीएड बीएड कल्याण संघ के युवा सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर प्रदर्शन कर रहे थे। बिना अनुमति रैली निकालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाय पर नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें मौके से हटाया। किसी प्रकार की कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। 

भाजयुमो ने साधा निशाना
घटना की सूचना पर बीजेपी के नेता थाने मे ंपहुंचकर पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री और युवा मोर्चा प्रभारी विजय शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सिटी कोतवाली पहुंचे।  बीजेपी नेताओं के जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवकों को नहीं छोड़ा । मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों पर लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ा-दौड़ा कर लाठीचार्ज  किये जाने को भूपेश बघेल सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल को विरोध के स्वर बर्दाश्त नहीं हैं। वे लोकतंत्र का गला दबा रहे हैं, लेकिन अब पूरे छत्तीसगढ़ की जनता उनके खिलाफ सड़कों पर उतर रही है, वे पूरी ताकत लगाकर भी विरोध की आंधी को दबा नहीं पाएंगे। शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर भूपेश बघेल की बेरहम लाठियां भूपेश बघेल सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।



रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ की ओर से रायपुर में शिक्षक भर्ती के लिए  स्वस्फूर्त शांति पूर्ण आंदोलन किया जा रहा था।  ये युवा किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। पहले भी बिलासपुर और रायपुर में रैली निकालकर युवा अपने हक की आवाज बुलंद कर चुके हैं। इन्हें पहले भी प्रताड़ित किया गया और आज तो हद ही कर दी।भूपेश के प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर आंदोलन स्थल से इन्हें खदेड़ दिया।भागा दिया गया।। यह भूपेश सरकार का अति निंदनीय कृत्य है।


युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नोटिफिकेशन नहीं निकालना तो सरकार सीधा बोल देती, लेकिन शिक्षित युवाओं पर इस प्रकार की बर्बरता बिलकुल भी स्वीकार नहीं है। भूपेश बघेल सरकार घोषणा के बावजूद वेकेंसी नहीं निकाल रही इसलिए युवा आंदोलित हैं। युवाओं को रोजगार देने की कोई मंशा भूपेश बघेल की नहीं है।

पुलिस और सरकार का घेराव करने की दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि भाजपा इन शिक्षित युवाओं की जायज मांग का समर्थन करते हुए भूपेश बघेल सरकार को चेतावनी देती है कि रोजगार का हक मांग रहे युवाओं पर बरसने वाली लाठियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा करने वाली सरकार न तो शिक्षित युवाओं के लिए भर्ती निकाल रही है और न बेरोजगारी भत्ता दे रही है। शिक्षित युवाओं को नौकरी चाहिए। यह सरकार नौकरी की जगह लाठियों से जख्म दे रही है। मामले में पुलिस विभाग और सरकार का घेराव करेंगे। 

बता दें कि प्रदेशभर से हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा राजधानी पहुंचे थे। रोजगार को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed