{"_id":"63d7dcc0faf7ee1b8869a186","slug":"under-19-women-cricket-world-cup-important-role-raipur-s-akanksha-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: रायपुर की बेटी आकांक्षा ने फिटनेस का मनवाया लोहा, कहा- इस वजह से जीती इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: रायपुर की बेटी आकांक्षा ने फिटनेस का मनवाया लोहा, कहा- इस वजह से जीती इंडिया
Mon, 30 Jan 2023 08:37 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। अपनी जिम्मेदारियों का बसूबी तरीके से निर्वहन किया है। इससे छत्तीसगढ़ का नाम एक फिर से देश में ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन
रायपुर की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। अपनी जिम्मेदारियों का बसूबी तरीके से निर्वहन किया है। इससे छत्तीसगढ़ का नाम एक फिर से देश में ऊंचा हो गया है। इस बेटी ने छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। हम बात कर रहे हैं रायपुर की आकांक्षा सत्यवंशी का।
विज्ञापन
इंडिया टीम ने पहले अंडर-19 महिला क्रिकेट के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इस वर्ल्ड कप में रायपुर की आकांक्षा सत्यवंशी ने खिलाड़ियों को फिट रखने में अहम भूमिका निभाई है। वो भारत की महिला खिलाड़ियों की टीम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और फिजियो एक्सपर्ट के रुप में काम किया है।
विज्ञापन
'शानदार तैयारी जीत की बड़ी वजह'
आकांक्षा ने भारत अंडर-19 विमेंस क्रिकेट टीम को काफी करीब से देखा है। उन्होंने इंडिया की जीत के पीछे की वजह बताते कहा कि हमारी शानदार तैयारी ही जीत की बड़ी वजह है। हमारे यहां लड़कियां छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलती हैं। वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई का भी फोकस होता है। लगातार तैयारी से स्किल डेवलप होता है। आज इसी वजह से इंडिया टॉप पर है।
विज्ञापन
बसूबी निभाई जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि टीम को फिट रखना और खिलाड़ियों की सेहत का ख्याल रखना उनकी ही जिम्मेदारी थी। जिसे वो बखूबी निभाईं। टीम की प्लेयर शेफाली और ऋचा को छोड़कर बाकी सभी लड़कियां पहली बार बाहर ट्रैवल कर रही थी। हमें यही बताया गया था कि जैसे इंडिया ने हर मैदान में दम दिखाया है। वैसे ही यहां भी दिखाना है।
मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने टीम को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को पहला टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है यह देश के लिए गौरव का क्षण है। महिला खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है।