फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Uncontrolled car overturned on roadside in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर: सड़क के किनारे पलटी अनियंत्रित कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 16 Jan 2025 05:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Jan 2025 05:21 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Uncontrolled car overturned on roadside in Janjgir Champa
अनियंत्रित होकर पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) बाराद्वार से अपनी कार (क्रमांक CG 04 MP 6730) में गांव कमरीद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव द्वारा तत्काल बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed