{"_id":"6412f9d8b3201ea6790a5cd6","slug":"uncontrolled-car-hits-two-persons-one-dead-and-one-injured-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: कार चालक ने आग ताप रहे दो को रौंदा, पांच मीटर तक घसीटते ले गया, एक की मौके पर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: कार चालक ने आग ताप रहे दो को रौंदा, पांच मीटर तक घसीटते ले गया, एक की मौके पर दर्दनाक मौत
Thu, 16 Mar 2023 04:43 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 04:43 PM IST
सार
तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे आग ताप रहे दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क किनारे आग जलाकर ताप रहे दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेगूडीह के प्रवेश द्वार के पास गुरुवार सुबह करीब 5.10 बजे सड़क किनारे आग जलाकर ताप रहे दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिसमें एक व्यक्ति रामशरण कश्यप उम्र 55 वर्ष की मौके पर मौत हुई है। वहीं, दूसरा व्यक्ति कुसाऊ कश्यप उम्र 56 को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कार चालक मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार नेगूडीह के प्रवेश द्वार के पास आसपास गांव के रहने वाले रामशरण कश्यप और कुसाउ कश्यप दोनों सुबह नाला के पास नहाने के लिए गए हुए थे। नाला से 50 मीटर की दूरी पर मोड़ के पास सड़क किनारे आग तापने बैठे, तभी नवागढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद दोनों लोग अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। कार रामशरण को पांच मीटर तक घसीटते हुए ले गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुसाऊ कश्यप ठोकर लगने के बाद थोड़ी दूर जा गिरा और शरीर में गंभीर रूप से चोट आई हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में कार प्रवेश द्वार से जा टकराई। घटना के बाद कार छोड़ कर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया की कार चालक सुबह-सुबह चलाना सीख रहा था।मृतक राम शरण कश्यप खेती किसानी का काम करता था और रामायण का भी गायन करता था। वहीं, घायल कुसाऊ कश्यप भी खेती किसानी का काम करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद नवागढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार वालों को शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन