{"_id":"24a53108-f041-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"uncle-took-the-pieces-of-dead-body-and-went-for-postmortem-from-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला शव वाहन, साइकल पर ले गया बच्ची के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला शव वाहन, साइकल पर ले गया बच्ची के टुकड़े
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल की बच्ची साक्षी जिसके सामने जीवन के सारे रंग अभी खिलने बाकी थे, लेकिन पिता की क्रूरता ने उसकी जिंदगी को शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक पिता ने शक के चलते अपनी डेढ़ साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। सिर्फ इतना ही नहीं हत्या के बाद उसने अपनी जरा सी बेटी का सिर पत्थर से कुचल दिया।
विज्ञापन
लेकिन मौत के बाद का हादसा अब शुरू होना था। जब पोस्टमॉर्टम के लिए बच्ची के चाचा से शव मंगाया गया तो कई मिन्नतों के बाद भी उन्हें कोई शव वाहन नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन
बच्चे के चाचा ने बच्ची के शरीर के टुकड़े पॉलिथिन में भरे और ऐसे ही जशपुर के खरवाटोली से 16 किलोमीटर दूर कुनकुसी अस्पताल पहुंचा।
क्रूर पिता! डेढ़ साल की बच्ची को पटककर मार डाला
क्या था मामला
मंगलराम को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है और वह बेटी भी उसकी नहीं है। इसी के चलते उसके बेटी की हत्या कर दी।