{"_id":"685d4a9b260af6ece80d671c","slug":"uncle-and-nephew-died-after-their-bike-collided-with-a-tractor-in-surguja-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मैनपाट में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई मोटरसाइकिल, मामा-भांजे की हुई मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मैनपाट में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई मोटरसाइकिल, मामा-भांजे की हुई मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों
Thu, 26 Jun 2025 07:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
सरगुजा जिले के मैनपाट में खराब हेडलाइट वाली मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे मामा और उनका भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरगुजा जिले के मैनपाट में बुधवार रात एक मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसके कारण मामा-भांजा की मौत हो गई। यह हादसा ट्रैक्टर के सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े होने और मोटरसाइकिल की खराब हेडलाइट के कारण हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम रोपाखार निवासी सनी देओल मांझी (35) अपने 13 वर्षीय भांजे फिकर साय, पिता खिलावन मांझी, निवासी ग्राम कुनिया, के साथ मोटरसाइकिल से शाम 6 बजे अंबिकापुर जा रहे थे। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिकर साय के परिवार का सदस्य भर्ती था, जिसे कपड़े आदि देने के लिए दोनों निकले थे।
विज्ञापन
उनकी मोटरसाइकिल की हेडलाइट खराब थी, जिसके कारण रात होने पर वे अंबिकापुर जाने के बजाय घर लौटने लगे। मैनपाट मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर उन्हें दिखाई नहीं दिया और सनी देओल की मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर कार चालक ने उन्हें कमलेश्वरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन