{"_id":"63ad62f768acf56f22513721","slug":"two-youths-killed-two-injured-after-bike-collided-with-divider-in-sakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही ने ली हलवाइयों की जान: एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक, डिवाइडर से टकराकर 2 की मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही ने ली हलवाइयों की जान: एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक, डिवाइडर से टकराकर 2 की मौत, 2 घायल
Thu, 29 Dec 2022 03:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Dec 2022 03:21 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक मोहन साहू चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिव और अश्वनी कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाइक चालकों की लापरवाही के चलते हुआ है। एक ही बाइक पर चारों मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक डिवाइडर से जा टकराई। चारों युवक एक ही दुकान में हलवाई का काम करते थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा हसौद थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हसौद निवासी गनेश साहू (40), मोहन साहू (19), शिव कुमार (20) और अश्वनी कुमार (20) चारों एक ही बाइक पर मेला देखने के लिए मालखदौरा गए हुए थे। वहां से बुधवार रात करीब 9 बजे लौटने के दौरान बिर्रा-रायगढ़ मार्ग पर डिवाइडर से बाइक जा टकराई। हादसे में गनेश साहू व मोहन साहू को सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं शिव कुमार और अश्वनी कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक मोहन साहू चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिव और अश्वनी कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन