फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youths died in two separate road accidents in Raigarh

Raigarh: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 06 Jan 2025 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Jan 2025 08:33 PM IST
सार

दोनों ही मामलों में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात वाहन चलाकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
Two youths died in two separate road accidents in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों ही मामलों में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात वाहन चलाकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसरिंगा लमडांड निवासी सुरेश राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि फोन से उसे सूचना मिली कि उसके बड़े भाई राजकुमार राठिया एवं उसके दोस्त लाल सिंह राठिया का ग्राम सिसरिंगा मेन रोड पर जमाबीरा चौंक के पास हादसा हो गया है और दोनों को उपचार के लिए धरमजयगढ अस्पताल ले जाया जा रहा है। सुरेश राठिया ने बताया कि इस सूचना पर जब वह अस्पताल पहुंचा तब उसके भाई के दोस्त लालसिंह राठिया ने उसे बताया कि मोटरसाइकिल क्रमांक  CG13 R0821 में  सवार होकर दोनों सिसरिंगा सें लमडांड की ओर अपने घर जा रहे थे, इस दौरान मोटरसाइकिल को राजकुमार राठिया चला रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच जब दोनों जमाबीरा चौंक के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रही सीमेंट मिक्सर मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजकुमार एवं लाल सिंह राठिया मोटरसाइकिल सहित बायीं ओर गिर गए और राजकुमार को सिर, पेट पर चोटें आयी थीं। दोनों घायलों को धर्मजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर राजकुमार को कल रायगढ़ लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद उसके भाई की रिपोर्ट पर धर्मजयगढ़ पुलिस ने सीमेंट मिक्सर मशीन के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना में सुभाष चंद्र बेहरा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बड़साला भीमसेन बेहरा कोई काम धाम नहीं करता है। वह इधर-उधर घूमते रहता है। सुभाष चंद्र बेहरा ने बताया की 3 जनवरी की शाम 7 बजे भीमसेन की पत्नी के मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके पति को दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं हैं। जिसे उपचार के लिए लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि अज्ञात वाहन चालक ने भीमसेन को टक्कर मारकर भाग गया। जिससे सिर, शरीर के अंदरुनी भाग में गंभीर चोट लगने से कल घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed