Kanker: बाघ की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख बताई जा रही है कीमत
बरामद खाल की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर पुलिस द्वारा वन्य जीव बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी करने में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के स्कॉर्पियों में कुछ व्यक्ति बाघ की खाल को बेचने के लिए सरोना दुधावा की ओर से कांकेर की तरफ आने वाले वाले हैं। सूचना पर कांकेर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दुधावा मेन रोड पर चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग की। इस दौरान स्कॉर्पियों में दो व्यक्ति मिले। इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना नाम नरोत्तम निषाद और मदन मरकाम बताया।
कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक बोरी में बाघ की खाल बरामद हुई। मौके पर वन विभाग की टीम को सूचित कर बरामद खाल का भौतिक सत्यापन कराया गया गया। बरामद खाल की कीमत बाजार में 50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।