फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two quintals of ganja worth more than Rs 16 lakh recovered in Sakti

Sakti: 16 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का दो कुंतल गांजा बरामद, तस्कर कार के साथ गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 04:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

सक्ति जिले के डभरा पुलिस ने दो कुंतल  से ज्यादा गांजे के साथ एक आरोपी अनिल कुमार सेन को धारा 20 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के पास से गांजा परिवहन में उपयोग कार भी जब्त कर ली गई है। 

विज्ञापन
Two quintals of ganja worth more than Rs 16 lakh recovered in Sakti
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति जिले के डभरा पुलिस ने दो कुंतल  से ज्यादा गांजे के साथ एक आरोपी अनिल कुमार सेन को धारा 20 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के पास से गांजा परिवहन में उपयोग कार भी जब्त कर ली गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, डभरा पुलिस को सूचना मिली थी एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई और ग्राम घोघरी मेन रोड में नाकाबंदी किया गया। इस दौरान सफेद रंग की कार  आ रही थी चालक को रोकने को कहा गया मगर वह नहीं रुका और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। जिसे पुलिस ने धर दबोचा कार की तलाशी ली गई जिसमे बड़ी मात्रा में ब्राउन कलर की पन्नी में दो कुंतल गांजा बरामद किया गया। एक पैकेट की कीमत 8 हजार रु थी कुल 16 लाख 8 हजार रु का गांजा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी अनिल कुमार सेन पर धारा 20 बी,एनडीपीएस एक्ट के तहत मालामा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा  गया। आरोपी के पास से कार को जब्त किया गया है। आरोपी अनिल कुमार भालूमुड़ा थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था जोकि वर्तमान में बिलासपुर के खमतराई हाउसिंग बोर्ड थाना साराकांड में निवास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed