फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died in road accident at raipur chhattisgarh

Raipur: रफ्तार का कहर; तालाब में जा घुसी अनियंत्रित कार, दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 08 Jan 2023 06:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को लगातार समझाइश दे रही है। नियम कायदे कानून को पालन करने का अनुरोध कर रही है। इसके बाद भी वाहनों के रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Two people died in road accident at raipur chhattisgarh
अनियंत्रित कार तालाब में जा घुसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को लगातार समझाइश दे रही है। नियम कायदे कानून को पालन करने का अनुरोध कर रही है। इसके बाद भी वाहनों के रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायपुर में बीती देर रात को एक हादसे में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। राजधानी के खमतराई में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
इस दौरान कार में सवार बैठे दो लोग गाड़ी में ही फंस गए। इससे उनकी मौत हो गई। बीती  रात करीब 1 बजे की ये घटना बताई जा रही है। सूचना पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को तालाब से बाहर निकाल कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक तालाब के किनारे शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने के बाद कार कार चला रहे थे। ड्रायवर सीट के बैठे युवक को कार चलाने नहीं आती थी, जिसकी वजह से कार सीधे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दोनों युवकों की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


तेज रफ्तार और नशे ने ली जान
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात गोंदवारा निवासी प्रवीण सिंह 30 वर्ष, भूषण ध्रुव 30 वर्ष अपने एक अन्य साथी (ड्रायवर) के साथ शीतला तालाब के पास शराब पी रहे थे। इस दौरान ड्रायवर के मोबाइल पर कॉल आया और कार से उतरकर वो मोबाइल से बात करने लगा। इस दौरान शराब के नशे में कार में बैठे युवकों ने कार को स्टार्ट कर चलाने की कोशिश करने लगे। इतने में कार अनियंत्रित होकर सीधे शीतला तालाब में जा घुसी। कार सवार प्रवीण और भूषण की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed