फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died in Road accident at kawardha CG

Kawardha : कवर्धा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल, बाइक से वापस आ रहे थे घर

Mon, 09 Jan 2023 02:34 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 02:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार देर रात दो सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक युवक घायल है। ये हादसा कवर्धा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुए हैं। सोमवार को पीएम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Two people died in Road accident at kawardha CG
मौके पर ट्रक, जिसने मारी थी ठोकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार देर रात दो सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक युवक घायल है। ये हादसा कवर्धा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुए हैं। सोमवार को पीएम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार, रविवार को ग्राम नवागांव, पुलिस चौकी पिपरिया निवासी तारकेश्वर सिन्हा पिता मानिकलाल सिन्हा उम्र 32 वर्ष अपने एक साथी के साथ कवर्धा के निजी अस्पताल में भर्ती अपने एक परिजन को देखने के लिए आया था। 

विज्ञापन


शाम को अपने मोटरसाइकिल से  वापस घर जा रहा रहा था, तभी रात 8 बजे के करीब  कवर्धा-रायपुर नेशनल हाईवे में ग्राम रानीसागर में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मौके पर ही तारकेश्वर की मौत हो गई। वहीं उसके बाइक के पीछे में बैठे एक अन्य घायल है। इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा कवर्धा से जबलपुर नेशनल हाईवे स्तिथ ग्राम जोराताल के पास रात 10 बजे हुआ है। इस हादसे में कवर्धा के वार्ड 18 निवासी कमल लहरे पिता गोकुल लहरे उम्र 36 वर्ष की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया है। साथ ही 10 मीटर तक घसीटा है।  हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये युवक ग्राम बरबसपुर से छट्ठी  कार्यक्रम के बाद लौट रहा था।
विज्ञापन


जिले में बीते तीन वर्ष में हुए सड़क हादसे के आंकड़े - 
 

  • वर्ष            प्रकरण             मृतक         घायल
  •  
  • 2020            285            96        309
  •  
  • 2021            309            111        366    
  •  
  • 2022            332            129        496


नोट- आंकड़े एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार है। अब तक जिले में जितने भी हादसे हुए हैं उसमें मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहना था और ज्यादातर मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट लगना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed