फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Pakistani nationals arrested for making fake voter ID cards in Raigarh

CG: रायगढ़ में फर्जी मतदाता परिचय पत्र बनवाने वाले दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे दोनों

Sun, 27 Apr 2025 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 07:50 PM IST
सार

रायगढ़ पुलिस ने कोडातराई में छापेमारी कर दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी मतदाता परिचय पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों के पास वैध वीजा था, लेकिन गलत जानकारी देकर दस्तावेज तैयार किए गए थे।

विज्ञापन
Two Pakistani nationals arrested for making fake voter ID cards in Raigarh
पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी मतदाता परिचय पत्र बनवाकर रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनके पास फर्जी मतदाता परिचय पत्र होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और अपनी टीम के साथ कोडातराई में छापेमारी की। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख पाकिस्तानी नागरिक हैं। उनके दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि उनके पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट और एलटीवी (लॉन्ग टर्म वीजा) है, लेकिन उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म-06 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदाता परिचय पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जूटमिल थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 199, 200, 419, 467, 468 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed