फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two out of four people sleeping in same room died under suspicious circumstances in Ambikapur

CG: एक ही कमरे में सो रहे चार लोगों में से दो की मौत, रात में अचानक हुआ शरीर में दर्द; बताई जा रही ये वजह

Thu, 26 Jun 2025 06:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

अंबिकापुर में एक ही कमरे में सो रहे चार में से दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Two out of four people sleeping in same room died under suspicious circumstances in Ambikapur
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर जिले में एक ही कमरे में खाना खाकर सो रहे चार लोगों में से दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कमलेश्वरपुर ग्राम सुपलगा निवासी सुनील पहाड़ी कोरवा (17), पुत्र मंगल साय अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र में पटपरिया में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार रात वह अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों और मनीता (18) के साथ खाना खाकर जमीन पर सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे मनीता ने कमर दर्द की शिकायत की। 
विज्ञापन


परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तभी रात दो बजे सुनील को भी शरीर में दर्द शुरू हुआ। स्थिति बिगड़ने पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed