फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two minors attacked a youth with a knife due to old enmity in Raipur, one arrested

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: पुरानी रंजिश के चलते दो नाबालिगों ने युवक पर चाकू से किया वार, एक गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 02:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Jan 2025 02:01 PM IST
सार

नाबालिग बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। वहीं आरोपी नाबालिग बदमाश मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two minors attacked a youth with a knife due to old enmity in Raipur, one arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। आए दिन लूटपाट, चोरी, डकैती, चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे ही एक घटना सामने आया है। नाबालिग बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। वहीं आरोपी नाबालिग बदमाश मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी रवीन्द्र यादव उर्फ बबलू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विगत 30 दिसंबर की रात आठ बजे मिलन चौक में बैठकर मोबाइल देख रहा था। उसी समय दो लड़के प्रार्थी के पास आकर एक साल पहले पुराने रंजीश को लेकर प्रार्थी को अश्लील गालियां देने लगे। प्रार्थी ने गाली देने से मना करने पर दोनों मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान नाबालिग आरोपी ने हत्या करने की नीयत से चाकू से प्रार्थी पर वार कर दिया। जिससे गंभीर चोट आई। वहीं आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। घटना को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिग लगातार फरार चल रहे थे। जिनकी पतासाजी के संबंध में मुखबिर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को एक नाबालिग की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देना बताया। प्रकरण में संलिप्त एक और नाबालिग अभी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed