फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two militia members arrested from Bade Tungali and Bardela forest in Bijapur

Bijapur: बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, नक्सली प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद

Mon, 30 Sep 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है।
 

विज्ञापन
Two militia members arrested from Bade Tungali and Bardela forest in Bijapur
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में विधिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांगला थाना का बल बड़े तुंगाली, पोटेनार व बरदेला की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला व बड़े तुंगाली के बीच जंगल के कच्चे रास्ते मे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। 
विज्ञापन


पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य जोगो माड़वी (27) पुत्र लखमू माड़वी निवासी कुडूरपारा पोटेनार व मिलिशिया सदस्य सोनी लाल उरसा (22) पुत्र सुकलु उरसा निवासी पटेलपारा बड़े तुंगाली बताया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पांपलेट बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed