फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two killed, four injured in collision of two bikes in balod

सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 घायल: दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल

Wed, 15 Feb 2023 02:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

हादसे के समय दोनों बाइक पर छह लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
two killed, four injured in collision of two bikes in balod
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। मामला महामाया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांकेर के भानुप्रतापपुर निवासी संदीप (17) पुत्र राम कुमार नलकसा से मड़ई देखकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांव लौट रहे थे। अभी वे ग्राम बम्हनी के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और संदीप व दूसरी बाइक का चालक कोपेडदा निवासी संतराम (32) पुत्र अनकालूराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन




हादसे के समय दोनों बाइक पर छह लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को हादसे की शिकार दूसरी बाइक से शादी के निमंत्रण कार्ड मिले हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार कार्ड बांटने जा रहे थे या लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed