{"_id":"5ab4935a4f1c1bbe758b6f7c","slug":"two-jawans-are-injured-in-naxals-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बम ब्लास्ट, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बम ब्लास्ट, दो जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने बम बलास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट से दो जवान घायल हो गए। घटना की पुष्टि बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने की। घायल जवान एसआई योगेश पटेल और आरक्षक इंद्रजीत सिंह हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जवानों का प्राथमिक उपचार भोपालपटनम के अस्पताल में किया जा चुका है। इसके बाद अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर या जगदलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। यह ब्लास्ट बीजापुर के सारकेगुडा इलाके में किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवान बीजापुर में एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। वह भोपालपटनम से उल्लूर की ओर जा रहे थे, उसी समय नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन
