फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two friends riding bike died due to vehicle collision in sakti

वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत: शादी से बाइक पर लौट रहे थे दोनों, गुस्साए परिजनों ने चौक पर लगाया जाम

Thu, 09 Feb 2023 02:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 02:42 PM IST
सार

चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया की अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में लिया था। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों शव एक-दूसरे से 20 मीटर की दूरी पर पड़े मिले थे। देखने पर पता चला कि एक युवक के ऊपर से वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। जबकि दूसरे के सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।  गणेश सिदार गाड़ी चलाने का काम करता था और रणजीत किसान था।

विज्ञापन
two friends riding bike died due to vehicle collision in sakti
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और इसके बाद कुचलता हुआ भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं परिजनों को हादसे का पता चला तो उन्होंने चौक पर जाम लगा दिया। इस पर राजस्व अधिकारी पहुंचे और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता देकर जाम खत्म कराया। 

विज्ञापन


टक्कर मारकर कुचल गया वाहन
रायगढ़ के झाराडीह निवासी गणेश सिदार (28) और खरसिया निवासी रणजीत सिदार (35) दोनों दोस्त थे। दोनों चंद्रपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से बुधवार रात करीब 11-12 बजे बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे तौलीपाली गांव के पास पहुंचे थे कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरे तो वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को मालखरौदा सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन




मुआवजे की मांग पर हंगामा
शवों की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने फागुराम चौकी के सामने आक्रोश व्यक्त करते हुए चक्काजाम कर दिया। परिजन मुआवजे की मांग करने लगे। करीब 10 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद राजस्व विभाग के अफसर भी पहुंच गए और उन्होंने सहायता राशि प्रदान की। राशि मिलने के बाद परिजनों ने जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को उनके-उनके परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed