फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two farmers of Narayanpur received the Millionaire Farmer of India Award

CG: नारायणपुर के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड, अपनाई थी नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली

Thu, 05 Dec 2024 09:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Dec 2024 09:40 PM IST
सार

नई दिल्ली में एक से तीन दिसंबर तक मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 का आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दो किसानों को मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड मिला है।

विज्ञापन
Two farmers of Narayanpur received the Millionaire Farmer of India Award
नारायणपुर के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में एक से तीन दिसंबर तक मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 का आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दो किसानों को मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड मिला है। दोनों किसानों ने नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय बढ़ाई। इसके वजह से दोनों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


नारायणपुर जिले के किसान चौतू राम यादव और नीलकंठ नाग को मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन दोनों किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के सहयोग से नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय बढ़ाई।
विज्ञापन


बांगडोंगरी निवासी किसान चौतू राम यादव ने धान की खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, और केंचुआ खाद उत्पादन से आय के नए साधन विकसित किए। बेलगांव निवासी नीलकंठ नाग ने धान के साथ सब्जी उत्पादन, मछली और बतख पालन को अपनाकर आर्थिक मजबूती हासिल की। यह सम्मान किसानों की मेहनत और नवाचार का प्रतीक है तथा अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नारायणपुर के इन किसानों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed