{"_id":"614ee0c2eec57e0e5c6f45cb","slug":"two-employees-sexually-harresed-girls-children-at-samarth-divyang-center-in-jashpur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दिव्यांग केंद्र में नाबालिग से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों ने फाड़े कपड़े, जान बचाने को भागती रहीं बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दिव्यांग केंद्र में नाबालिग से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों ने फाड़े कपड़े, जान बचाने को भागती रहीं बच्चियां
Sat, 25 Sep 2021 02:11 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जशपुर में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक दिव्यांग केंद्र में नशे में धुत दो कर्मचारियों ने पहले तो 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर बाकी लड़कियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं दुष्कर्मियों ने बच्चियों के कपड़े तक फाड़ दिए और अश्लील हरकत करने लगे। गूंगी और बहरी बेटियां अपनी जान बचाने के लिए कैंपस में इधर-उधर भागती रहीं।
विज्ञापन
समर्थ दिव्यांग केंद्र में कर्मचारियों ने मचाया उत्पात
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग केंद्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। चौकीदार और केयर टेकर पर 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। केंद्र के चौकीदार और केयर टेकर ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने दिव्यांग बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं दोनों दरिंदे सारी सीमाएं पार कर बच्चियों के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें नग्न हालत में कैंपस में भागने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
बच्चियों जब तेज चिल्लाने लगी तो बाकी बच्चे भी वहां पहुंच गए तब दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। बता दें कि ये सभी बच्चे बोल और सुन नहीं सकते हैं। यह वारदात 22 सितंबर को रात केंद्र के कैंपस में हुई। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ बच्चे के परिजन उनसे मिलने पहुंचे तो बच्चियों ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने केंद्र के संचालक से शिकायत की। कई अन्य बच्चियों से यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है। फिलहाल दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
22 सितंबर को कर्मचारियों ने जमकर मचाया उत्पात
खनिज न्यास राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से इस दिव्यांग केंद्र का संचालन किया जाता है। बताया जा रहा है कि घटना की रात हॉस्टल अधीक्षक नहीं थे। बच्चों की जिम्मेदारी यहां के केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत पर थी। दोनों रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत केंद्र में पहुंचे। वहां आरोपियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और सो रहीं बच्चों को जगा दिया। हॉस्टल में 22 दिव्यांग बच्चे और 12 बच्चियां रहती हैं। कोई भी बोल और सुन नहीं सकता है।
विज्ञापन
विरोध करने पर बच्चों को नाली में फेंका
इसके बाद आरोपियों ने बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ बच्चियों के कपड़े फाड़ दिए। वहीं किसी तरह से बचकर भाग रहे बच्चों को उठाकर हॉस्टल कैंपस की नाली में फेंक दिया। इस दौरान हॉस्टल की स्वीपर कुमारी बाई बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे आरोपियों ने बाथरूम में बंद कर दिया। किसी तरह से वह बाहर निकली और फोन कर हॉस्टल अधीक्षक संजय राम को पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर वह रात में ही केंद्र पहुंच गए और कर्मचारियों को बाहर किया।