फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two dead, six injured as car catches fire after hitting tree

Chhattisgarh: पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन की मौत, तीन घायल, फेसबुक लाइव से राहगीर ने मांगी मदद

Tue, 13 Dec 2022 09:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Dec 2022 09:24 PM IST
सार

सभी घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
two dead, six injured as car catches fire after hitting tree
पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। टक्कर के बाद कार में आग लगने से उसमें बैठे दो लोग जिंदा जल गए। जबकि चार लोग घायल थे। इस दौरान वहां से निकल रहे एक राहगीर ने फेसबुक पर लाइव कर मदद की गुहार लगाई और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे- 43 पर मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर के बीच हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूरजपुर से कार में सवार आठ लोग कोतमा की ओर जा रहे थे। तभी बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान वहां से निकल रहे एक युवक ने फेसबुक लाइव कर मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों शवों और सभी घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दो युवकों ने बचाई चार की जान
कार में सूरजपुर के ख्वाजा पिता लल्ला मझगवां सूरजपुर, ग्राम महगवां निवासी संदीप राजवाड़े, पप्पू राजवाड़े बैजनाथपुर सूरजपुर, कटघोरा निवासी गोपी महंत सभी बेहोश हो गए थे। मौके पर मरवाही से लौट रहे अरविंद सिंह, अखिलेश गुप्ता निवासी पटना पहुंचे और उन्होंने कार में गंभीर रूप से घायल फंसे सभी छह को बाहर निकाला। युवकों को बाहर निकालते ही कार में धमाका हो गया और कार धूं-धूं कर पूरी जल गई।

हादसे में घायल सभी को सीएचसी मनेंद्रगढ़ भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने पप्पू और ख्वाजा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अशोक व गोपी महंत को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान गोपी महंत ने भी दम तोड़ दिया। अशोक की हालत अब भी गंभीर है। गोपी महंत और अशोक सूरजपुर के ख्वाजा के घर आलमारी का काम करने आए थे। दोनों को वापस छोड़ने के लिए ख्वाजा व अन्य सवार निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed