फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two cattle including a woman died after being hit by lightning in Raigarh

CG: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला समेत दो मवेशियों की मौत, जंगल में बकरी चराने गई थी फूलमती

Fri, 30 Aug 2024 09:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली का चपेट में आकर एक महिला सहित दो मवेशियों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Two cattle including a woman died after being hit by lightning in Raigarh
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव निवासी एक महिला फूलवती पत्नी राम प्रसाद रोजाना की भांति गांव में ही सड़क किनारे स्थित जंगल में बकरी चराने गई हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला समेत दो बकरियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में बारिश के दिनों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आती रही हैं और इसकी चपेट में अक्सर जंगल गए ग्रामीण ही आते हैं। बीते दिनों 18 अगस्त को धरमजयगढ़ के दुर्गापुर में एक नाबालिग बालिका के अलावा लक्ष्मीपुर गांव में घर के बाहर बैठी एक महिला की मौत हो चुकी है। साथ ही साथ दो बच्चे बिजली से झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed