फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two buses collided on National Highway in Gariaband road accident

गारियाबंद में बड़ा हादसा: नेशनल हाइवे पर आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

Thu, 14 Sep 2023 01:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

गारियाबंद में दो यात्री बसों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Two buses collided on National Highway in Gariaband road accident
आपस में टकराईं दो बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार सुबह नौ बजे पोड़ के पास दो यात्री बसों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल गरियाबंद और उप स्वास्थ्य केंद्र पंडुका पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद से राजिम जा रही शिवराज ट्रेवल्स और राजिम से गरियाबंद आ रहे परमेश्वरी ट्रेवल्स की बस के बीच भिड़ंत हुई है। दोनों ही बसों में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिसमें महिलाए भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूली बच्चे भी थे। बच्चों ने ही साहस दिखाते हुए घायलों की मदद की। एंबुलेंस और थाने में सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती किया गया है। जिसमें गरियाबंद निवासी ऋतु गंधर्व, मजरकट्टा निवासी टंकेश्वर चंद्राकर, साधोली के गोपाल नाग शामिल हैं। जिला पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed