{"_id":"6292781c7eca9f217e4282d4","slug":"two-boys-drown-in-dam-in-bilaspur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में बांध में दो किशोर डूबे, जन्मदिन मनाने स्टॉप डैम पर गए थे पांच दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में बांध में दो किशोर डूबे, जन्मदिन मनाने स्टॉप डैम पर गए थे पांच दोस्त
Sun, 29 May 2022 12:59 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बिलासपुर
पीटीआई, बिलासपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 May 2022 12:59 AM IST
सार
पांच युवक जन्मदिन मनाने के लिए स्टॉप डैम पर गए थे। अंकित पणिकर (17) और आकाश कश्यप (17) डूब गए, जबकि प्रेम कुशवाहा को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिलासपुर में शनिवार को एक बांध में 17 वर्षीय दो लड़के डूब गए। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। रतनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब चार बजे कलमीतार गांव के पास छहिया स्टॉप डैम में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां दयालबंद क्षेत्र के पांच युवक जन्मदिन मनाने के लिए स्टॉप डैम पर गए थे। अंकित पणिकर (17) और आकाश कश्यप (17) डूब गए, जबकि प्रेम कुशवाहा को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन