फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two-and-a-half-year-old boy dies tragically after being beaten by stepfather in Raipur

Raipur Crime: मां के सामने होता रहा अत्याचार, सौतेले पिता की पिटाई से ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Thu, 20 Nov 2025 03:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Nov 2025 03:34 PM IST
सार

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल के प्रशांत सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच में पता चला कि मासूम कई दिनों से शारीरिक अत्याचार का शिकार था।

विज्ञापन
two-and-a-half-year-old boy dies tragically after being beaten by stepfather in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल के प्रशांत सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच में पता चला कि मासूम कई दिनों से शारीरिक अत्याचार का शिकार था। इस मामले में पुलिस ने बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार और उसके साथी आसिब खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बच्चा अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे परिजन एम्स रायपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों और अंदरूनी क्षति की वजह से बच्चे को बचाया नहीं जा सका। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि प्रशांत की मौत अननेचुरल डेथ है। डॉक्टरों ने उसके शरीर पर दर्जनों चोटों के निशान, टूटे हुए कई फ्रैक्चर और गहरे घाव मिलने की पुष्टि की। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी आसिब खान बीते आधे महीने से बच्चे को लगातार मारता-पीटता था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने माना कि वे बच्चे को समय–समय पर पीटते थे।
विज्ञापन


जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेशमी ताम्रकार सब कुछ जानते हुए भी अत्याचार को छिपाती रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चा पहले भी घायल दिखाई देता था, मगर मां हर बार बीमारी या गिरने का बहाना बना देती थी। मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान दिया जाता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत हत्या और क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्चे पर पहले भी हिंसा की गई थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed