फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused of selling illegal liquor arrested

Balodabazar: अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 21 Feb 2023 09:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

आरोपियों के पास से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 2800 रुपए बताई जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Two accused of selling illegal liquor arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 2800 रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बलौदा बाजार अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक हितेश जंघेल थाना प्रभारी गिधौरी के नेतृत्व में गिधौरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2800 रुपए कीमत की कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब  बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नवरतन साहू पिता हेतराम साहू उम्र 23 साल साकिन नरधा थाना गिधौरी टुण्डरा जिला बलौदा बाजार भाटापारा, राजेश कुमार टंडन पिता बाबूलाल टंडन उम्र 22 साल साकिन नरधा थाना गिधौरी टुण्डरा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed