फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested for selling ganja in Korba

गांजा तस्करी का भंडाफोड़: पुड़िया बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी टीम संग धक्का-मुक्की कर सप्लायर फरार

Thu, 27 Mar 2025 05:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

कोरबा जिले में आबकारी विभाग की टीम का गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गांजा की पुड़िया बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य सप्लायर टीम के साथ धक्का-मुक्की कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Two accused arrested for selling ganja in Korba
गांजा तस्करी पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित मकान और बाजार में ठेले पर गांजा बेचे जाने की सूचना पर बिलासपुर की संभागीय स्तरीय आबकारी विभाग की टीम को मिली। टीम कार्रवाई करने के लिए कोरबा पहुंची। एक युवक फेरी लगाकर बाजार के आसपास गांजा बेच रहा था। टीम ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम मोनू चौहान (20) है। वह 500 की रोजी पर छोटका रेड्डी के कहने पर गांजा की पुड़िया बेचता है। उसे वह पुड़िया लाकर देता है। एक पुड़िया पर 100 रुपये के हिसाब से लोगों को बेचता है।
विज्ञापन


छोटका रेड्डी भी एक कर्मचारी है, जो रोजी में काम करता है। सप्लायर विजय सारथी है, जिसके कहने पर यह दोनों काम करते हैं। बताया जा रहा है कि टीम जब मौके पर पहुंची उस दौरान मोनू चौहान को पकड़ने के बाद उसे फोन कर विजय सारथी को मौके पर बुलाया गया। वो मौके पर पहुंचा टीम के साथ विवाद करने लगा और आबकारी विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मारपीट की घटना के बाद आबकारी विभाग की टीम सीएसईबी चौकी पुलिस पहुंची और पुलिस से लिखित शिकायत की गई, जहां मारपीट में घायल हुए आबकारी विभाग के चालक नारायण श्रीवास चिंगराज (40) पारा बिलासपुर निवासी को चोट आई है। संभागीय स्तरीय आबकारी विभाग की टीम मुकेश पांडे के नेतृत्व में कोरबा पहुंची हुई थी, जिसमें पांच सदस्य थे। इसमें एक महिला हेड कांस्टेबल भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विजय सारथी के घर आबकारी विभाग के तीन नहीं घुस पाई। इस घटना के बाद काफी लोगों के घर के बाहर एकत्रित हो गए। विजय सारथी के घर के बाहर एक बोर्ड लगा हुआ है, जहां कुत्तों से सावधान लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस कुत्ते को पालकर रखा है, वह काफी खतरनाक और डेंजर है। ऐसे में कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed