फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two accused arrested for class 6th girl student molestation in janjgir-champa

6वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म: ढाबे पर दादी के साथ सो रही थी, ईंट भट्ठे पर उठाकर ले गए दो युवक गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 09:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Mar 2023 09:59 PM IST
सार

दो युवक पहुंचे और लड़की के मुंह को हाथ से दबाकर उसे उठा ले गए। इसके बाद ईंट भट्ठा पर ले जलाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे ने उसकी मदद की। इसके बाद लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची। 
 

विज्ञापन
two accused arrested for class 6th girl student molestation in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी तीन दिन पहले नाबालिग को सोते समय ढाबे से उठाकर ले गए थे। इसके बाद ईंट भट्ठे पर लाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा 23 मार्च की रात अपनी दादी के साथ ढाबा के अंदर परछी में सोई हुई थी। उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी दो युवक पहुंचे और लड़की के मुंह को हाथ से दबाकर उसे उठा ले गए। इसके बाद ईंट भट्ठा पर ले जलाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे ने उसकी मदद की। इसके बाद लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची। 
विज्ञापन


लड़की ने अपने माता-पिता को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद वार्ड-12 निवासी आरोपियों दीपक कुमार प्रजापति और उमेश कुमार कुम्हार उर्फ रायगढिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक ने लड़की से दुष्कर्म किया था। वारदात के दौरान उमेश उसकी मदद करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed