फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   twitter account of chhattisgarh governor anusuiya uike resumed

छत्तीसगढ़: राज्यपाल अनुसुईया उइके का ट्विटर हैंडल बहाल, साइबर अपराधियों ने कर लिया था हैक

Sun, 22 May 2022 05:10 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 May 2022 05:10 PM IST
सार

त्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फिर से बहाल कर दिया गया है। 19 मई को साइबर अपराधियों ने राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया था। 

विज्ञापन
twitter account of chhattisgarh governor anusuiya uike resumed
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल: अनुसुईया उइके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फिर से बहाल कर दिया गया है। रविवार को राजभवन ने इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि राज्यपाल का ट्विटर हैंडल तीन दिन तक बंद रहा, 19 मई को अज्ञात अपराधियों द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था।

विज्ञापन

 
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर राज्यपाल के अकाउंट से कई ट्वीट किए गए। जिसके बाद राजभवन ने इसका संचालन बंद कर दिया। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर करीब 17 बार राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया।
विज्ञापन

 
एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक अच्छा विचार है, इसका भविष्य आशाजनक है। 19 मई की सुबह इस पोस्ट के रिप्लाई में एलन मस्क को टैग करते हुए राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल अनुसुईया उइके के ट्विटर अकाउंट से जवाब में लिखा गया कि यह एक बड़ा समाचार है। अगले आधे घंटे में ऐसा लिखकर 15 बार पोस्ट किया गया। जिसके बाद अंत में लिखा कि यह एक बड़ा दिन है। राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट के हैक होने की सूचना मिलते ही सचिवालय के लोगों ने आनन-फानन में इसका संचालन बंद कर दिया।


जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस की साइबर शाखा से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल राज्यपाल के अकाउंट को पोसवर्ड बदलकर रिस्टोर कर लिया गया है। सभी संदिग्ध पोस्ट को हटा दिया गया है। अकाउंट हैक किसने किया अभी इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed