फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   TS said CM Baghel will be the face in elections

'चुनाव लड़ने का मेरा मन नहीं': भ्रष्टाचार हो रहा शिष्टाचार,टीएस बोले- CM बघेल ही होंगे चुनाव में चेहरा

Thu, 11 May 2023 08:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 11 May 2023 08:47 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भूपेश बघेल ही होंगे। 

विज्ञापन
TS said CM Baghel will be the face in elections
टीएस सिंह बोले- CM बघेल ही होंगे चुनाव में चेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहां की भ्रष्टाचार शिष्टाचार होते जा रही है। शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए स्वास्थ्य मंत्री ने यह बयान राजनांदगांव में दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजनांदगांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भूपेश बघेल ही होंगे साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा या तो पीसीसी अध्यक्ष होते हैं या जो वर्तमान में मुख्यमंत्री होते हैं। इसके मद्देनजर वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल कि खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने अपना गले का चैन उतारकर आरटीओ ऑफिस में दे दिया था और भ्रष्टाचार की बात कही थी जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार अब धीरे-धीरे शिष्टाचार हो रहा है। और हम जिस समाज में रहते हैं उस समाज में अभी है बड़ी बात नहीं रह गई है।  

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न मुद्दों पर भी सवालों के जवाब दिए।चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि- मैंने यह नहीं कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा, मैंने कहा था कि चुनाव लड़ने का इस बार मेरा मन नहीं है। तीन बार सभी के सहयोग से चुनाव लड़ने का मुझे मौका मिला और सफल रहा।तीनों बार काम करने का जो मन था, वह इस बार नहीं है। जब मैं कह दूंगा कि चुनाव नहीं लडूंगा तो फिर मैं नहीं लडूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed