फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   truck driver injured due to trailer collision in chhattisgarh sakti

Sakti: ट्रेलर की टक्कर से पैर के हुए दो टुकड़े, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर चालक को निकाला गया बाहर

Mon, 13 Feb 2023 12:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 12:52 PM IST
सार

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन को गैस कटर से काटा और चालक को बाहर निकला। ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी और चालक को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में चालक के पैर के दो टुकड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
truck driver injured due to trailer collision in chhattisgarh sakti
ट्रक का केबिन काटकर चालक को बाहर निकालते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सामने खड़े एक अन्य ट्रक से भिड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत से केबिन को गैस कटर से काटा और चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे खरसिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे में चालक के पैर के दो टुकड़े हो गए हैं। मामला फागूराम चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, फागूराम चौक पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कोयला लेकर आरएकेएम प्लांट जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रक आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ा और सामने का हिस्सा अंदर की ओर धंस गया। इसके चलते चालक केबिन में ही फंस गया। ग्रामीणों ने हादसा देखा तो मौके पर पहुंच चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, पर कामयाब नहीं हो सके। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन को गैस कटर से काटा और चालक को बाहर निकला। ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी और चालक को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक रायगढ़ के देवराघाट निवासी सुनील कुमार साहू है। हादसे में उसके पैर के दो टुकड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने सुनील के परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed