फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tribal Pride Day will be celebrated across state on November 15, 150th birth anniversary of Lord Birsa Munda

Chhattisgarh: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

Fri, 14 Nov 2025 03:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 14 Nov 2025 03:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती इस वर्ष विशेष रूप से मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Tribal Pride Day will be celebrated across state on November 15, 150th birth anniversary of Lord Birsa Munda
भगवान बिरसा मुंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती इस वर्ष विशेष रूप से मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला मुख्यालयों में बड़े कार्यक्रम होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन


जनजातीय गौरव दिवस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन यू-ट्यूब और डीडी न्यूज के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री का संदेश पत्र कार्यक्रम में पढ़ा जाएगा।इसके अलावा पीएम जनमन, आदि कर्मयोगी, और धरती आबा योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वन मंत्री और स्थानीय विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, और अन्य मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। दुर्ग – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर – केंद्रीय राज्यमंत्री तोखनलाल साहू, राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सरगुजा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, कांकेर, कोरिया, बलरामपुर सहित अन्य जिलों में मंत्री और सांसद कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में सांसद या विधायक की मौजूदगी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण होगा। जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों का सम्मान, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और सभी स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed