फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Transporter Aman Bajwa and his mother tragically died in a road accident, another seriously injured in Korba

कोरबा: ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और उनकी मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Sat, 27 Sep 2025 03:46 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 03:46 PM IST
सार

अमन बाजवा अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो कार से पंजाब जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए निकले थे। रास्ते में मध्यप्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Transporter Aman Bajwa and his mother tragically died in a road accident, another seriously injured in Korba
ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और उनकी मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर और अमन ट्रांसपोर्ट के मालिक अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह (34) और उनकी मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनका मौसा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमन बाजवा अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो कार से पंजाब जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए निकले थे। रास्ते में मध्यप्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में अमन बाजवा और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को अस्पताल रवाना किया और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन बाजवा दीपका थाना क्षेत्र के झाबर में निवासरत थे और कोयला परिवहन के बड़े व्यवसायी थे। बताया जाता है कि उनकी लगभग 100 से अधिक गाड़ियां कोयला परिवहन में चलती हैं। उनकी असमय मौत से पूरे गेवरा-दीपका क्षेत्र के ट्रक मालिक संघ और कोयला व्यवसायियों में गहरा शोक व्याप्त है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे कोरबा और विशेषकर दीपका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed